वीरा फाउंडेशन के सहयोग से कपकोट महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 39 यूनिट रक्त संग्रह

अविकल उत्तराखंड

कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपकोट में प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक के निर्देशन में वीरा फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 39 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में डॉ. दीपक कुमार (असिस्टेंट ऑफिसर, भौतिक विज्ञान), डॉ. भरत गिरी गोसाई (असिस्टेंट प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान), सुमन (प्रयोगशाला सहायक, जंतु विज्ञान), रूपाली गढ़िया, ललिता (बीएससी द्वितीय सेमेस्टर) सहित कई प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

कार्यक्रम में संयोजक डॉ. निर्मित शाह, सहसंयोजक डॉ. मुन्ना जोशी, डॉ. शालिनी, छात्र संघ अध्यक्ष मुकुल शाह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *