अविकल उत्तराखंड
कोटद्वार। उत्तराखण्ड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की उतरपुस्तिकाओं का 14 दिवसीय मूल्यांकन कार्य जी आई सी कोटद्वार में संपन्न हो गया। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक नागेंद्र चौहान व पर्यवेक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य शुचितापूर्ण सम्पन्न हो गया जिसमें हाई स्कूल अंग्रेजी, गृह विज्ञान,संस्कृत, गणित, हिंदुस्तानी संगीत गायन, हिंदुस्तानी मेलोडिक गायन की कुल 36786 व इंटरमीडिएट की अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भौतिक विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन की 41924 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।

सह उप नियंत्रक दीपक नौटियाल, सहनियंत्रक मनमोहन चौहान,श्रीशचन्द्र तिवारी, जयकृत नेगी ने सहयोग किया।

