मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम का निधन

अविकल उत्तराखंड

मंगलौर। बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरवत करीम अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने विधायक अंसारी के निधन पर शोक जताया।

राज्यपाल ने दुख जताया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

कैबिनेट ने दो मिनट का मौन रखा

विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट बैठक से पहले कैबिनेट ने दो मिनट का मौन रखकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *