उपचुनाव- भंडारी के ‘धोखे’ से झटका खायी कांग्रेस सबक सिखाने के मूड में

बदरीनाथ उपचुनाव- भंडारी के भाजपा व ब्राह्मण विरोधी ऑडियो-वीडियो बने चुनावी मुद्दे

सुनें पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेन्द्र भंडारी का पुराना वॉयरल ऑडियो

राजेन्द्र भंडारी के पाला बदल से गुस्साई कांग्रेस की फायरिंग जारी

अविकल थपलियाल

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पार्टी विधायक राजेन्द्र सिंह भंडारी के रातों रात भाजपा में शामिल होने व मिले राजनीतिक धोखे का हिसाब चुकता करने के मूड में है।

दस जुलाई को बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस विधायक भंडारी के पाला बदल के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

सुनें पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेन्द्र भंडारी का पुराना वॉयरल ऑडियो

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक भंडारी की पत्नी व चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की नन्दा राजजात यात्रा के दौरान हुए कार्यों में गड़बड़ी को लेकर भाजपा सरकार कड़ी जॉच कर रही थी। जांच के खौफ के डर से उपजे दबाव के बाद भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान रातों रात भाजपा में शामिल हो गए थे।

लोकसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की पहल पर भंडारी को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी थी। और एक दिन पहले भाजपा को गरिया रहे कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में शामिल होने के बाद जबर्दस्त राजनीतिक जंग छिड़ गई थी।

इसके बाद मीडिया में भण्डारी के भाजपा को कोसने वाले वीडियो व ऑडियो पूरी तेजी के साथ वॉयरल होने लगे। यही नहीं, 2016 में कांग्रेस की टूट को लेकर भण्डारी के भाजपा पर खरीद फरोख्त लगाने सम्बन्धी आरोप भी लोकसभा चुनाव की खूब सुर्खियां बने। भंडारी ने खुलेआम मोदी- शाह व भाजपा पर तीखा हमला किया था।

बहरहाल, मुख्य मुकाबला राजेन्द्र सिंह भण्डारी व कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला के बीच है। बाकी उम्मीदवार इस चुनावी दंगल में अलग थलग पड़ गए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा व गणेश गोदियाल ने बदरीनाथ विधानसभा में डेरा डाला हुआ है। कांग्रेस की पूरी कोशिश भण्डारी को सबक सिखाने की है।

2022 के विधानसभा चुनाव ।इन भंडारी ने भाजपा के महेंद्र भट्ट को हराया था। इधर, भाजपा को पानी पी पी कर कोसने वाले राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में आने के बाद अंदरूनी नाराजगी की भी खबरें हैं।

भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता भंडारी के पार्टी में आने के बाद उपेक्षित महसूस कर रहा है। भण्डारी के “साम्राज्यवादी नेचर” को देखते हुए बदरीनाथ क्षेत्र के भाजपा नेता अपने भविष्य को लेकर आशंकित भी दिख रहे हैं।

इस बीच, जारी चुनावी आरोप प्रत्यारोप कर बीच भंडारी का एक 2022 विधानसभा चुनाव के समय का ऑडियो नये सिरे से वॉयरल हो रहा है। उंस समय भंडारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।

इस ऑडियो में भण्डारी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता से राजनीतिक मुद्दों पर बात कर रहे हैं। और साफ कह रहे हैं कि भाजपा को नहीं जीतने देना है और ब्राह्मण को तो बिल्कुल भी नहीं।

भंडारी के भाजपा व ब्राह्मण विरोधी ऑडियो को विपक्षी दल मतदाताओं के बीच पहुंचा रहे हैं। चर्चा है कि इस ऑडियो के बाद ब्राह्मण मतदाताओं के साथ भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में गहरी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

अगर कांग्रेस भंडारी के पाला बदल व भाजपा-ब्राह्मण विरोधी ऑडियो-वीडियो बयानों को मतदाताओं की चौखट तक तार्किक तरीके से पहुंचा देती है तो भंडारी के लिए जीत दूर की कौड़ी हो जाएगी।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *