मंच पर विधायक उमेश की मौजूदगी में दी थी मां-बहन की गाली
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। डीएवी (पीजी) कॉलेज करनपुर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के मामले में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को थाना डालनवाला में डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून के छात्र प्रतिनिधि एवं सत्यम शिवम छात्र संगठन से जुड़े प्रांचल नौनी ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से गायक मासूम शर्मा द्वारा अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाएं आहत हुईं।
IIF1-28शिकायत के आधार पर थाना डालनवाला में मासूम शर्मा निवासी हरियाणा के विरुद्ध मु.अ.सं. 63/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 352, 79 और 351(3) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना की तिथि 11 अप्रैल 2026 बताई गई है, जबकि सूचना 12 अप्रैल 2026 को रात्रि 23:16 बजे दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि मामले की नियमानुसार विवेचना के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उधर, प्रसिद्ध डीएवी कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह में गायक मासूम के मुंह से निकली गालियों के बाद पूरे प्रदेश में जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है।

