कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न के मसले पर भाजपा पर किये प्रहार

महिला उत्पीड़न के गढ़ में तब्दील होता जा रहा उत्तराखण्ड-गरिमा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज द्वारा एक महिला से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने कई सवाल उठाए।उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा कि भाजपा राज में सबसे ज्यादा यदि कोई प्रताड़ित है तो वह मातृ शक्ति हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नारा बन गया है, बलात्कारी बचाओ, बलात्कारी भगाओ।

भाजपा में अत्याचारियों, व्याभिचारियों, भ्रष्टाचारियों सबको शरण दी जाती है, और जो बेटियां गुहार लगाती हैं उन्हें सजा दे दी जाती है। दसोनी ने कहा कि योगा ट्रेनर से दुष्कर्म से पहले चमोली की दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की खबरें आई। पुरोला में एक अध्यापक के द्वारा अपनी ही नाबालिग शिष्या के साथ किए दुष्कर्म मामले में लीपापोती का भरसक प्रयास किया गया।

गरिमा ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 64.4 प्रतिशत हो गई है, जो 2014 में 54 प्रतिशत थी। पिछले दस सालों में महिला अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।


 हाथरस से हासन तक, मणिपुर से उन्नाव तक, पौड़ी गढ़वाल से सोनभद्र तक, कैसरगंज से वाराणसी तक भाजपाई सत्ता की सरपरस्ती बलात्कारियों के साथ है। कैसरगंज से भाजपा ब्रजभूषण शरण सिंह पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती पहलवान बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप तय कर दिये गये हैं, मगर दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि उनके सुपुत्र को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाकर महिला पहलवानों का अपमान किया गया है।

हासन कर्नाटक से भाजपा गठबंधन दल के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की दरिंदगी के आरोप देश में आज चर्चा का विषय बने हुए हैं। और प्रधानमंत्री ने उन्हें सार्वजनिक सभा में आर्शीवाद देकर उनके लिए समर्थन भी मांगा। चाहे उन्नाव से कुलदीप सेंगर हो, उ0प्र0 के रामदुलार गोड़ हो, कर्नाटक के रमेश जारकीहोली, वाराणसी से कन्हैयालाल मिश्र, उत्तराखंड के पुलकित आर्या, हरियाणा के संदीप सिंह सैनी, बीएचयू के दोषी कुणाल, आनंद और सक्षम पटेल, केरल के पदम राजन इन सब पर गंभीर धाराओं में महिला दुष्कर्म के आरोप दर्ज होने के बावजूद भाजपा सरकारों की सरपरस्ती कायम है।

गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही जारी की गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आज उत्तराखंड नौ हिमालयी राज्यों में महिला अपराधियों के गढ़ में तब्दील कर हो गया है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *