अविकल उत्तराखंड
देहरादून। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास महाराज को उनके पावन जन्मदिवस ( गद्दी नसीन) पर पूर्व विधायक राजकुमार वह पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं अन्य कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर सभी ने श्री दरबार साहिब पर मत्था टेका और महंत देवेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और इस अवसर पर पंजाब से आई गई संगत से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व पार्षद अशोक कोहली ,राहुल शर्मा ,सोम प्रकाश शर्मा, पुनीत,सोम प्रकाश भण्डारी, विक्की गोयल, सुमित अरोड़ा आदि लोग उपस्थित थे।

