देखें, 2024-25 सालाना ट्रांसफर की नयी डेडलाइन
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। शासन ने नया आदेश जारी कर वार्षिक ट्रांसफर की डेट एक महीने बढ़ा दी है। कार्मिक सचिव ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश के बाद अब 31 अगस्त तक ट्रांसफर किये जा सकेंगे।
इससे पूर्व हुए आदेश के तहत तबादलों की डेडलाइन 31 जुलाई तक थी।
देखें आदेश-

विषयः स्थानांतरण सत्र 2024-25 के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या 221278/XXX(2)/2024/E-33080 दिनांक 28.06.2024 एवं शासनादेश संख्या 223526/ XXX(2)/2024/E-33080 दिनांक 08.07.2024 द्वारा स्थानान्तरण आदेश निर्गत किये जाने की अन्तिम तिथि क्रमशः 10.07.2024 एवं 31.07.2024 निर्धारित की गई है।
2- अपरिहार्य कारणों से सम्यक विचारोपरान्त स्थानान्तरण सत्र 2024-25 में लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 की धारा-23 में स्थानान्तरण हेतु निर्धारित समय-सारणी में अग्रेत्तर परिवर्तन (स्थानान्तरण आदेश निर्गत किये जाने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त 2024) किये जाने का निर्णय लिया गया है।
कृपया तदनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

