गणित प्रश्नपत्र में त्रुटि पर बोनस अंक की मांग

शिक्षक संघ ने बोर्ड सचिव से की मुलाकात

अविकल उत्तराखंड

रामनगर। राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं गणित परीक्षा के प्रश्नपत्र में कथित त्रुटियों को लेकर बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र हित में संबंधित प्रश्नों पर बोनस अंक देने की मांग की।

प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल ने बताया कि हाईस्कूल गणित प्रश्नपत्र संकेतांक 231 (॥क्रत्र) में प्रश्न संख्या 22 समतल आकृतियों के संयोजन के क्षेत्रफल से संबंधित है, जबकि यह प्रश्नावली सत्र 2023-24 से निर्धारित पाठ्यक्रम से हटाई जा चुकी है। इंटरमीडिएट गणित प्रश्नपत्र संकेतांक 428 (ढ्ढक्रस्) में प्रश्न संख्या 1 (ञ) का सही विकल्प प्रश्नपत्र में उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा प्रश्न संख्या 14 में मुद्रण त्रुटि होने की बात भी कही गई। प्रतिनिधिमंडल ने इन प्रश्नों की विषय विशेषज्ञों से जांच कराकर सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंक देने का अनुरोध किया। बोर्ड सचिव ने आश्वासन दिया कि प्रश्नपत्रों की विषय विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी और छात्रों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा। मुलाकात में संगठन की ओर से अजय धस्माना, नवीन तिवारी, बालकृष्ण चंद और देवेंद्र सिंह भाकुनी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *