दून में दरबार साहिब कॉरिडोर निर्माण की मांग

धामी सरकार सहारनपुर चौक का नामकरण गुरु राम राय के नाम पर करे -धस्माना

झंडा साहब में माथा टेककर महंत देवेंद्रदास से मिले सूर्यकांत धस्माना

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार से झंडा साहब के दो किलोमीटर परिधि क्षेत्र में दरबार साहिब कॉरिडोर का निर्माण कराने और सहारनपुर चौक का नाम गुरु राम राय चौक करने की मांग की।

धस्माना ने कहा कि इस संबंध में जल्द मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु राम राय दरबार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य में लीन हैं।

निःस्वार्थ भावना से किये जा रहे सामाजिक कार्यों का लाखों जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब कॉरिडोर का निर्माण करते हुए और सहारनपुर चौक का नाम गुरु राम राय के नाम पर रखा जाना सम्मान की बात होगी।

गुरु राम राय दरबार झंडा साहब पहुंचकर माथा टेका और महंत देवेंद्रदास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा आगामी होली और झंडे के मेले की शुभकामनाएं दीं।

महंत देवेंद्रदास ने धस्माना को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और गुरु राम राय दरबार ट्रस्ट के शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने गुरु राम राय विश्वविद्यालय, महंत इंद्रेश अस्पताल और निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया।

धस्माना ने ट्रस्ट के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान को अतुलनीय बताते हुए कहा कि महंत इंद्रेश चरण दास द्वारा देखे गए सपने को वर्तमान में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर अनुज दत्त शर्मा और जितेंद्र धवन ने भी दरबार पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *