धस्माना ने की सांसद किशोरी लाल शर्मा से मुलाकात

राज्य की राजनीति और संगठन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

अविकल उत्तराखंड 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार शाम रायबरेली के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को लेकर लंबी व गंभीर चर्चा हुई।

धस्माना ने शर्मा को प्रदेश में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक विफलताओं और बढ़ते भ्रष्टाचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है।

इस बातचीत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। धस्माना ने अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित सल्ट, चंपावत, काशीपुर, बहादराबाद, आईएसबीटी देहरादून और नैनीताल में हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार इन मामलों में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इन घटनाओं के विरोध में लगातार आंदोलन कर रही है।

मुलाकात में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। धस्माना ने प्रदेश में पार्टी के विस्तार और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।

किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश देते हुए पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं। वे देहरादून में संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने आए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *