आंदोलित व परेशान महिला कर्मी ने सीधे सचिव को फोन लगाया
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। आयुर्वेद विवि के कई कर्मियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला। नतीजतन, परेशान महिला कर्मी ने शासन के सचिव को सीधे फोन लगा दिया। सचिव ने कहा कि वे सीधे इस मसले को नहीं देख रहे हैं। लेकिन बजट जारी हो गया। यह ऑडियो वॉयरल हो गया।
सचिव के भरोसे के बाद कर्मियों का कहना है कि अभी तक वेतन नहीं मिला है।
गौरतलब है कि आयुष विभाग अपर सचिव विजय जोगदंडे के जिम्मे है ।
वॉयरल ऑडियो के अनुसार सचिव ने कहा कि विभाग का बजट विजय जोगदंडे देखते हैं और उन्होंने बताया कि बजट जारी हो गया है। और एक दो दिन में हो जाएगा।
लेकिन महिला कर्मी का कहना है कि विगत पांच महीने से आयुर्वेद विश्व विद्यालय के सैकड़ों कर्मचारियों को से बजट जारी नहीं होने के कारण वेतन नहीं मिला है । और वो अपने वेतन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। बजट जारी नहीं होने के कारण वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी संघ लम्बे समय से आंदोलित है।
चूंकि, प्रदेश को आयुर्वेद के क्षेत्र में बहुत कार्य करने है। ऐसे में सीएम के पास आयुष विभाग होने के बावजूद अधिकारियों के आश्वासन से कर्मियों को वेतन नहीं मिल पाया है। आंदोलित कर्मियों में नाराजगी देखी जा रही है।
वॉयरल वीडियो से यह भी आभास हो रहा है कि आयुर्वेद विश्व विद्यालय में पांच महीने से वेतन का बजट नहीं मिलने का मामला सचिव के संज्ञान में समय पर नहीं आया।
किसी कर्मी का उत्पीड़न न हो इसलिए ऑडियो हटा दिया गया है।

