पूर्व कांग्रेसी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में होंगे शामिल

अग्रवाल के कांग्रेस छोड़ने से हरीश रावत को लगा झटका

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। नेताओं का कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। रविवार को अग्रवाल भाजपा में शामिल होंगे।

दून की धर्मपुर सीट से विधायक रहे दिनेश अग्रवाल को हरीश रावत का करीबी माना जाता रहा है।

अग्रवाल ने ऐसे कठिन समय में कांग्रेस छोड़ी जब हरीश रावत के पुत्र हरिद्वार लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि 2016 में कांग्रेस की बड़ी टूट के बाद अब 2024 में कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इधर, पूर्व मंत्री हरक सिंह के भी भाजपा में जाने की कई दिन से चर्चाएं चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *