ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन में हुई बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
अविकल उत्तराखंड
लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा का 17वां स्थापना दिवस आगामी 20 जुलाई को मनाया जाएगा। इस संदर्भ में एक आम बैठक ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अध्यक्ष रावत ने कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस देशभर के सभी प्रदेशों और जिलों में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

बैठक में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमंत गड़िया, आर. पी. जुयाल, डी. डी. नरियाल, प्रताप सिंह जंगलिया, पूरन सिंह बिष्ट, प्रदेश संयोजक बच्चे सिंह डोलिया, जगदीश बुटोला, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र बिष्ट, युवराज सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष नारायण जोशी, महावीर खंतवाल, हरपाल गड़िया, मनीष रावत, शेखर पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, बीरेंद्र मेहता, महेंद्र सिंह राणा, प्रेम सिंह बिष्ट, बलवंत वाणगी, सोमेंद्र बिष्ट सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

