हल्द्वानी हिंसा- वनभूलपुरा में स्थिति नियंत्रण में लेकिन अर्द्धसैनिक बलों व पीएसी की गश्त जारी

नैनीताल पुलिस-प्रशासन ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान प्रभावित जनता की कैसे हेल्प की

मारे गए तीन व्यक्तियों की विधवाओं को विधवा पेंशन दिलवायी

कर्फ्यू के दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगने वाले टीके की व्यवस्था की गई

आवारा पशुओं के चारे की मुकम्मल व्यवस्था का भी दावा

अविकल उत्तराखण्ड

हल्द्वानी। बीते 8 फरवरी की शाम को वनभूलपुरा इलाके में भड़की हिंसा के बाद अब स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। लेकिन वनभूलपुरा क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों, पीएसी एवं पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। लगभग 12 दिन कर्फ्यू लगने के बाद बीते 20 फरवरी की सुबह 5 बजे से कर्फ्यू को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया। साथ ही इन्टरनेट सेवाएं भी बहाल कर दी गयी। नैनीताल पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर किये गए आवश्यक कार्यों का ब्यौरा पेश किया है।

1- स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को दूध, फल, रसोई गैस, सब्जी इत्यादि अति आवश्यक सामग्रियों तथा स्वास्थ्य कैम्प लगाकर दवाईयों का वितरण किया गया। अतिनिर्धन परिवारों को निशुल्क में राशन किट भी वितरित किये गये। इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगने वाले टीके आदि लगाया जाना सुनिश्चित कराया गया।

2- कर्फ्यू क्षेत्र में फंसे आवारा पशुओं हेतु चारे व उपचार की व्यवस्था भी की गई।

3- स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों मेडिकल इमरजेंसी, सरकारी कर्मचारियों, परीक्षार्थियों को कफ्र्यू क्षेत्र से बाहर जाने हेतु थाना बनभूलपुरा में पास दिये जाने हेतु कैम्प लगाये गये। इसके अतिरिक्त क्षेत्रान्तर्गत में बिजली और पानी के कनैक्शन आदि पुनः स्थापित किये गये। जिससे बिजली और पानी की आपूर्ति समय से सुचारू हो सकी।

4- कर्फ्यू क्षेत्र में रहने वाले स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने हेतु स्कूल बसों/वैनों का संचालन भी किया गया।

5- कर्फ्यू क्षेत्र में अत्यधिक कूड़ा जमा होने के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य सुचारू कराया गया जिससे की बीमारी आदि का फैलाव नहीं होे पाया।

6- उपद्रव में मारे गये तीन व्यक्तियों की विधवाओं को त्वरित रूप से विधवा पेंशन दिलवायी गयी।

7- मुस्लिम धर्म के मौलवियों/इमामों को प्रभाव में लेकर उनके द्वारा अमन-चैन के सन्देश आदि प्रचारित कराये गये व प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सहयोग दिये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

8- क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों विभिन्न धर्मोें के धर्मगुरूओं आदि के साथ जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में अमन कमेटी की बैठक आयोजित करायी गयी।

9- उक्त उपद्रव के पश्चात् सोशल मीडिया में विभिन्न तरह के भ्रामक तथ्यों वाली पोस्टों एवं पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मुख्यालय से जारी एडवाइजरी के अनुरूप से आवश्यक कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया माॅनिटरिंग की कार्यवाही भी गयी।

10- इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करावाये गये हैं।

11- जिला प्रशासन द्वारा उपद्रव ग्रस्त क्षेत्र के चिन्हित गोला खनन से जुड़े उपद्रवियों के 10 खनन रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किये जाने की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

12- बनभूलपुरा में हुई उक्त हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा नया पुलिस थाना खोले जाने हेतु की गयी घोषणा के कम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस द्वारा उक्त अतिकमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चैकी स्थापित की गयी है। जिसका उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल 02 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र महोदय की उपस्थिति में कराया गया।

13- उपद्रव में शामिल लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए मुकदमें पंजीकृत कर गिरफ्तारी व अन्य कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। उक्त प्रकरण में पंजीकृत अभियोगों में की गई वर्तमान तक की कार्यवाही निम्नवत् है:-

मु0अ0सं0 21/2024 धारा- 147/148/149/307/341/395/427/436/452/323/412 भादवि व 3/4 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 व 7 सीआरएल एक्ट तथा धारा 15/16 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधि0 1967 तथा 3/25 व 7/25 आर्म्स एक्ट बनाम अरशद व 15 अन्य कुल 16 नामजद में से वर्तमान तक कुल 34 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

मु0अ0सं0 22/2024 धारा 147/148/149/307/395/332/353/427/435 भादवि व 3/4 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 व 7 सीआरएल एक्ट पंजीकृत किया गया जिसमें वर्तमान तक कुल 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

मु0अ0स0- 23/2024 धारा 147/148/149/307/332/353/335/427/435/120बी भादवि व 3/4 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 बनाम अज्ञात में वर्तमान तक कुल 26 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

तीनों अभियोगो में वर्तमान समय तक कुल-78 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *