कार छोड़ भागे हमलावर, एक अन्य घायल का इलाज जारी
अविकल उत्तराखण्ड
डाकपत्थर। शनिवार को डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत डूमेंट हड़वाल रोड़ पर होडा सिटी कार सवार दो व्यक्तियों ने विवाद होने पर डूमेंट निवासी बघेल सिंह व अतुल सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान बघेल सिंह की मृत्यु हो गयी। मौके पर भीड़ होने के कारण हमलावर कार छोड़ कर स्कूटी से भाग गए। उनके एक अन्य साथी के घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर खड़े होने की भी जानकारी मिली है।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मृतक, घायल व हमलावरों के बीच किसी तरह का कोई पुराना विवाद होना प्रकाश में नही आया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया।

