ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

एआई है भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य विज्ञान और उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और उसके बढ़ते प्रभाव पर मंथन किया।

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य विज्ञान में एआई की भूमिका विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अलाइव’ शुरू हो गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेंगलुरु के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज के डीन प्रो. श्रीपाल पाटिल ने कहा कि एआई के उपयोग से फार्मेसी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो जाएंगे। हिमालयन वेलनेस सेंटर, देहरादून के अध्यक्ष डा. एस. फारूक ने कहा कि एआई भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव है।

दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में एआई और नई तकनीक के प्रभाव और उनके उपयोग पर विचार विमर्श होगा। सम्मेलन में अमेरिका, चीन, दुबई, दक्षिण कोरिया, केन्या समेत देश विदेश से 400 प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग लेंगे।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ फार्मेसी ने किया। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस नैयर, कुलसचिव डा. डी. के. जोशी, डीन ऑफ स्कूल ऑफ़ फार्मेसी, डा. नरदेव सिंह , ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा. इंदु सिंह के साथ डा. दिनेश पुरी ,डा. अरुण कुमार, डा. दीपिका रैना अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सम्मेलन का संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *