उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड ने कहा, वर्तमान में कोई पद रिक्त नहीं
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड ने डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में प्रसारित हो रही भ्रामक जानकारी का खंडन किया है।
बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2024 में पशुपालन विभाग की कार्यदायी संस्था के रूप में बोर्ड द्वारा 253 डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर विज्ञप्ति जारी की गई थी। यह विज्ञप्ति केवल वर्ष 2024 के लिए थी और अब वर्तमान में प्रासंगिक नहीं है।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ माध्यमों से यह गलत सूचना प्रसारित की जा रही है कि 253 पद अभी भी रिक्त हैं, जबकि यह पूरी तरह निराधार है। वर्तमान समय में बोर्ड में डेटा एंट्री ऑपरेटर के कोई पद खाली नहीं हैं।
बोर्ड ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही प्रमाणिक मानें।

