उत्तराखंड शिवसेना में संगठनात्मक बहाली, 2027 चुनाव की तैयारी में तेजी

पूर्व में पदमुक्त किए गए पदाधिकारी फिर से बहाल, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अविकल उत्तराखंड

देहरादून- आज दिनांक 18 जून 2025 को शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक गुलाबचंद दुबे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल की आपसी सहमति व बातचीत के आधार पर संगठनात्मक पुनर्बहाली का निर्णय लिया गया। श्री दुबे ने पत्र के माध्यम से उत्तराखंड शिवसेना को सूचित किया कि पूर्व राज्य प्रमुख द्वारा द्वेषपूर्ण मानसिकता से पदमुक्त किए गए पदाधिकारियों को पुनः उनके पदों पर बहाल कर दिया गया है।

इस निर्णय के साथ पदाधिकारियों ने शिवसेना में पूर्ण विश्वास जताते हुए पार्टी को सशक्त बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

बहाल किए गए पदाधिकारियों में शामिल हैं:
राहुल चौहान (प्रदेश प्रभारी), काजल सिंह (प्रदेश अध्यक्ष महिला आघाड़ी), शुभम शर्मा (युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष), उत्कर्ष खंडूरी (आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष), राकेश सकलानी (प्रदेश उपाध्यक्ष), दीप्ति सनवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला आघाड़ी), अखिल शर्मा (प्रदेश महासचिव), रवि कुमार पांडेय (प्रदेश प्रवक्ता), मीनू अग्रवाल (प्रदेश महासचिव महिला आघाड़ी), उमेश बिष्ट (प्रदेश सचिव), साहिल अली खान (प्रदेश सचिव), भानु प्रताप (जिलाध्यक्ष देहरादून) तथा निशा मेहरा (जिलाध्यक्ष महिला आघाड़ी देहरादून)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *