अविकल उत्तराखंड
श्रीनगर (गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. वाईपी रैवानी का गढ़वाल विवि का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले अनीस-उज-जमान गढ़वाल विवि के कुलसचिव का दायित्व देख रहें थे।
मंगलवार को गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए गढ़वाल विवि के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. वाईपी रैवानी का गढ़वाल विवि का कुलसचिव नियुक्त किया गया। प्रो. रैवानी अपने विभागीय दायित्व का भी निर्वाहन करेगें।

