मुख्य बकायेदारों की सूची बनाते हुए राजस्व वसूली की जाए- डीएम

सम्बन्धित बकायदारों को नोटिस भेज स्टाम्प वसूली बढ़ाएं

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को  लक्ष्य निर्धारित करते हुए स्टाम्प वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य बकायेदारों की अमीनवार सूची बनाते हुए राजस्व वसूली की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि वसूली प्रगति बढाते हुए इसकी मॉनिटिरिंग भी की जाए। 

उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी स्टाम्प वसूली कार्यों मे तेजी लाएं सम्बन्धित बकायदारों को नोटिस तामील करायें। साथ ही उप जिलाधिकारियों को स्टाम्प वाद अपने स्तर पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसीएस साफ्टवेयर को अपडेट करने के भी निर्देश दिए। 

अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरि, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, तहसीलदार सदर मौ0 शादाब, उपस्थित रहे।  उप जिलाधिकरी चकराता, विकासनगर, मसूरी, ऋषिकेश, डोईवाला वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *