नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पत्रकार संगठनों ने शोक जताया
अविकल उत्तराखंड
ऋषिकेश। युवा पत्रकार व ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल(43) का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया।
दुर्गा नौटियाल पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। दुर्गा नौटियाल अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनके निधन से समूची पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है।
विभिन्न प्रेस क्लब, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन समेत अन्य राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है.भगवान उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।
वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी दुर्गा नौटियाल के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

