उत्तराखंड का पहले सरकारी विद्यालय ने की यह शुरुआत
हाईस्कूल का रिजल्ट नहीं आया कोर्स प्रारंभ
नाचनी तथा तेजम में लगा कैरियर काउंसलिंग कैंप
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सम्मुख प्रस्तुत होगी नवाचार की रिपोर्ट
अविकल उत्तराखंड
नाचनी। विकासखंड मुनस्यारी का एक इंटर कॉलेज उत्तराखंड के अन्य इंटर कॉलेजों से अलग है। इंटर कॉलेज हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम की इंतजारी कर रहा है, वहीं राइका तेजम ने बिना बोर्ड परीक्षा के परिणाम आए कक्षा 11 की प्रोविजनल कक्षाएं शुरु कर दी है। इस कालेज के इस अनूठे पहल की हर जगह प्रशंसा की जा रही है। कैरियर काउंसलिंग के समय इस नवाचार की भनक लगी।
सामुदायिक पुस्तकालय नाचनी द्वारा राइका तेजम में कैरियर काउंसलिंग कैंप के आयोजन का मौका था। इस मौके पर पता चला कि हाईस्कूल की परीक्षा होने के तुरंत बाद कक्षा 11 की प्रोविजनल कक्षाए यहा शुरु कर दी गई है।

उत्तराखंड के अन्य इंटर कालेज अभी हाईस्कूल के परीक्षा के परिणाम की इंतजारी कर रहे है। इस कालेज ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रोविजनल कक्षाए की शुरुआत कर एक नयी मिसाल कायम कर दी है।
होता यह है कि प्राइवेट स्कूल रिजल्ट का इंतजार नहीं करते।
कक्षा 11 की प्रोविजनल कक्षाए शुरु कर देती है। इस सरकारी स्कूल ने प्राइवेट स्कूलों को भी प्रोविजनल कक्षाए शुरु करने में पीछे छोड़ दिया है।
प्रधानाचार्य सुरेश राम विश्वकर्मा ने बताया कि टीम भावना से ही कालेज पिछले वर्ष 2025 से प्रोविजनल कक्षाए संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों का डेढ माह का समय घर पर बैठकर बर्बाद नहीं होता है। वार्षिक कोर्स को भी समय पर रचनात्मकता के साथ पूरा करने में विषय शिक्षकों को भी इससे मदद मिल रही है।
इस कालेज के शिक्षक टीम भावना के साथ विद्यालय में नवाचार कर रहे है।
सामुदायिक पुस्तकालय की टीम ने राइका तेजम तथा नाचनी के हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के साथ कैरियर काउंसलिंग पर संवाद किया। अनुशासित होकर तैयारी करने के लिए दिनचर्या बनाने पर जोर दिया। सामुदायिक पुस्तकालय के जनक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षक सर्वांगीण विकास के नवाचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत के सम्मुख इन प्रशंसनीय कार्यो की रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करेंगे। इन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाए बढाने तथा शिक्षकों की नियुक्ति की बात भी रखेंगे।
तेजम के प्रधानाचार्य सुरेश राम विश्वकर्मा तथा नाचनी के प्रधानाचार्य दीवान सिंह भण्डारी ने इस कैरियर काउंसलिंग की पहल का स्वागत किया। कहा कि भविष्य में इसके सुखद परिणाम आएंगे।

