पौड़ी जिले के सात विद्यालय फ्रीडम फाइटर के नाम पर होंगे

दुगड्डा विकासखंड के विद्यालय के नाम बदले जाएंगे

अविकल उत्तराखंड

कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा के सात राजकीय विद्यालय जल्द ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से पहचाने जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से इस संबंध में आख्या मांगी है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने विकासखंड दुगड्डा के खंड शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि विकासखंड के सात राजकीय विद्यालयों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से पहचान दी जानी है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों के नाम परिवर्तन के प्रस्तावों के संबंध में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्पष्ट आख्या देने के लिए कहा है।

किस स्कूल को क्या मिलेगी पहचान

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्षू देवीधार – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छवाण सिंह नेगी

▶ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भैरव दत्त धूलिया

राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृपाराम मिश्र मनहर

▶ राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंतामणि थपलियाल

▶ राजकीय इंटर कॉलेज दुगड्डा – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी सिंह रावत

▶ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दुगड्डा – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलदेव सिंह, आर्य

▶ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतीचौड़ – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *