समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
हेल्पलाइन और ईमेल जारी
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया में निवासरत, कार्यरत या किसी कारणवश फंसे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शासन ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और संबंधित भारतीय दूतावासों से समन्वय स्थापित कर प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में शासन की ओर से विशेष सचिव (गृह) निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो समन्वय और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करेंगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जरूरतमंद उत्तराखंडियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित हेल्पलाइन नंबर 9411112792 तथा ईमेल आईडी dgc-police-ua@nic.in जारी की गई है। प्रभावित व्यक्ति या उनके परिजन इन माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।
शासन ने यह भी बताया है कि संपर्क करते समय संबंधित व्यक्ति का नाम, पिता/पति का नाम, जिस देश में वह निवासरत या फंसा है, वहां का पूरा पता, पासपोर्ट नंबर, मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर, ईमेल आईडी, उत्तराखंड का स्थायी पता तथा किसी वैकल्पिक संपर्क व्यक्ति का विवरण उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
यह आदेश खाड़ी देशों एवं मध्य पूर्व एशिया में रह रहे उत्तराखंड के नागरिकों को त्वरित सहायता, राहत और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

उत्तराखण्ड शासन
सामान्य प्रशासन विभाग
संख्या-479/xxxi (15)G/25-74 (सा0) / 2026
देहरादूनः दिनांक 28 मार्च, 2026
कार्यालय आदेश
वर्तमान में खाड़ी देशों तथा मध्य पूर्व एशिया के देशों (जैसे सऊदी अरव, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ईरान, इजराइल, ओमान आदि) में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वहाँ निवासरत / कार्यरत / फंसे हुए उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और सम्बन्धित भारतीय दूतावासों से समन्वय करने / आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने, उत्तराखण्ड के जनपदों तथा अन्य सभी सम्बन्धित के साथ समुचित समन्वय / सहयोग करने के लिए सम्यक् विचारोपरान्त् उत्तराखण्ड शासन की ओर से श्रीमती निवेदिता कुकरेती, विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
इनके द्वारा खाड़ी देशों में निवासरत/कार्यरत/फंसे हुए लोगों का सभी प्रकार से सहयोग / समन्वय किये जाने हेतु उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जायेगी।
इस हेतु पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून स्थित निम्नलिखित हेल्प लाईन नम्बर /Email id जारी किया जा रहा है-
मोबाइल नम्बर- 9411112792,
Email id-dgc-police-ua@nic.in
इस क्रम में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि खाड़ी देशों / मध्य पूर्व एशिया में निवासरत / कार्यरत / फंसे हुए उत्तराखण्ड के लोगों की समस्याओं के समाधान, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं अन्य दूतावासों से समन्वय, त्वरित सहायता एवं राहत, प्रभावित नागरिकों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सूचना एवं मार्गदर्शन किये जाने आदि की आवश्यकता होने पर उपरोक्त मोबाइल नम्बर / Email id पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपरोक्त मोबाइल नम्बर /Email id पर सम्पर्क करते समय निम्न विवरण उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा-
व्यक्ति का नाम-i.
पिता/पति का नाम-ii.
देश का नाम (जहाँ व्यक्ति निवासरत / कार्यरत / फंसा हुआ हो)-
iv. उस देश में व्यक्ति का पूरा पता-
सम्बन्धित व्यक्ति का पासपोर्ट नम्बर-V.
vi. सम्बन्धित व्यक्ति का मोबाइल नम्बर / Whatsapp Number / सम्पर्क नम्बर-
vii. सम्बन्धित व्यक्ति की ई-मेल पता-
viii. सम्बन्धित व्यक्ति से विदेश में सम्पर्क न हो पाने की दशा में वैकल्पिक व्यक्ति का नाम/पता/मोबाइल नम्बर / Whatsapp Number / ई-मेल आई.डी.-
ix. सम्बन्धित व्यक्ति का उत्तराखण्ड में पूरा पता-
Χ. सम्बन्धित व्यक्ति का उत्तराखण्ड में सम्पर्क हेतु व्यक्ति का नाम/पता/मोबाइल नम्बर / Whatsapp Number / ई-मेल आई.डी.-
xi. अन्य विवरण-
यह आदेश खाड़ी देशों तथा मध्य पूर्व एशिया के देशों में निवासरत/कार्यरत / फंसे हुए उत्तराखण्ड राज्य के निवासियों के सहायतार्थ जारी किया जा रहा है।
(आनन्द बर्द्धन) मुख्य सचिव,
उत्तराखण्ड शासन ।

