छात्र-छात्राओं को दी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ की जानकारी

अविकल उत्तराखंड

टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी गढ़वाल में विद्यार्थियों के करियर कौशल को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ (PMIS) के अंतर्गत एक परामर्श एवं मार्गदर्शन संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की PMIS नोडल डॉ संगीता बिजलवान जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्नातक उत्तीर्ण एवं स्नातक अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़़ना था।

संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को योजना की बारीकियों से अवगत कराते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से वे देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में 06 से 09 माह का व्यावहारिक कार्य अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही, उन्हें योजना के तहत मिलने वाले ₹9000 के मासिक वजीफे और अन्य आर्थिक लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

परामर्श सत्र में प्रोफेसर प्रमोद डोबरियाल राज्य नोडल अधिकारी ने छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से संगोष्ठी में जुड़ते हुए छात्र छात्राओं को पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता मानदंडों और चयन के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।
डा मीना ने भी इस इंटर्नशिप के व्यवसायिक पक्ष के बारे में बताया l इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए कॉर्पोरेट जगत के साथ जुड़ने और अपनी व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने का यह एक अभूतपूर्व अवसर है। उन्होंने बल दिया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण से ही छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें समयबद्ध तरीके से आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस संगोष्ठी मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग सहित छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *