बीते 10 सालों का विकास पिछले 60 सालों पर पड़ रहा भारी: मुख्यमंत्री धामी

दिल्ली में पार्टी प्रत्यशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे सीएम धामी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक जागरण का नया कालखंड आया है : मुख्यमंत्री धामी

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक में आयोजित संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने के अलावा पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी भारत में आना चाहती है। बीते 10 सालों का विकास 60 सालों पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा आज योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए बनती हैं। आज देश में नया वर्क कल्चर आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव महत्त्वपूर्ण चुनाव है। इस चुनाव में हमने बढ़ते तापमान से लड़ना है। लोगों को वोट डालने के जागरूक करना है। उन्होंने कहा देशभर से प्रधानमंत्री को पूर्ण समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम भाजपा में काम करते हैं।

उन्होंने कहा भाजपा की जब भी सरकार बनी तब तब देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कारगिल युद्ध में मैदान के साथ वार्ता के दौरान भी भारत ने युद्ध जीता। अटल जी के समय में शुरू हुए कार्यों को प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जल, जमीन और गगन में घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों और तोप से देती है। हमें फिर से राम युग में जीने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा पूरी सुगमता से चल रही है। यात्रा बहुत अच्छे से चल रही है। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु चार धाम की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड से मां यमुना नदी का पानी निर्मल और स्वच्छ बहता है पर दिल्ली सरकार ने यमुना जी का बुरा हाल कर दिया है।

स्वच्छता हेतु केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का भी इन्होंने गमन कर लिया। उन्होंने कहा आप और कांग्रेस का गठबंधन तुष्टिकरण, घोटाले, घपले छुपाने का गठबंधन है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में नव निर्माण का कार्य चल रहा है। चौतरफा विकास हो रहा है। हेमकुंड साहिब और केदारनाथ में रोप वे निर्माण कार्य होने वाला है। देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी हैं जिन्होंने संपूर्ण देश का ध्यान आदि कैलाश की ओर खींचा और स्वयं भी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक जागरण का नया कालखंड आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को देखकर अब विपक्ष के लोगों को भी मंदिर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जनता के हर वोट से हमने विपक्ष को जड़ से उखाड़ फेंकना है। आम आदमी पार्टी अपनी महिला सांसद को लात मारती है। यह आप पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच को प्रदर्शित करता है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खण्डेलवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र गोयल, राजेश भाटिया, अशोक गोयल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खण्डेलवाल के पक्ष में किया प्रचार

बड़ी संख्या में आए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खण्डेलवाल को हर वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने जनता से 25 मई को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *