प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण पर कर रही कार्य- धामी
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं।
यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।
CM Dhami Declares Film ‘Godaan’ to be Made Tax-Free in Uttarakhand
Chief Minister Pushkar Singh Dhami has issued directions to make the film ‘Godaan’- which is based on agrarian traditions, rural life and the significance of cattle, tax-free in Uttarakhand. The film was released in cinemas nationwide on February 6 and conveys a message of connecting society with Indian culture and traditions.
The Chief Minister stated that the cow is not merely a matter of religion and faith but is an integral part of Indian culture, society and the rural economy. He emphasised that such films foster positive thinking and sensitivity within society; therefore, such films should be encouraged.
He further noted that the state government is working continuously towards the protection of cattle. Cow shelters (Gosadans) are being promoted in the state to ensure better care for destitute and abandoned cattle. Additionally, cow herders and livestock farmers are being benefited through various government schemes to increase their income and strengthen the rural economy.
The Chief Minister said that the Uttarakhand government will continue to encourage creative efforts and films based on social, cultural and public interest subjects in the future.

