चयनित पुलिस उपाधीक्षक व कारागार अधीक्षकों को ट्रेनिंग का महत्व समझाया

पुलिस मुख्यालय में चयनित अभ्यर्थियों से संवाद

अविकल उत्तराखंड 

देहरादून। सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 में चयनित 10 पुलिस उपाधीक्षकों व 3 कारागार अधीक्षकों के साथ एक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, उत्तराखण्ड पुलिस की जनशक्ति एवं पुलिस की विभिन्न शाखा व इकाईयों के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही शान्ति व कानून व्यवस्था, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन (चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला, महत्वपूर्ण स्नान पर्व) से संबंधित चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पुलिस फोर्स का एक महत्वपूर्ण अंग है। आप जितना प्रशिक्षण में मेहनत करेंगे उतना ही फील्ड में कार्य करने में आसानी होगी।

प्रशिक्षण को दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाया जाएगा। जिस भी स्थान पर पोस्टिंग पर जाए, उस जगह की भौगोलिक स्थिति, संस्कृति के बारे में जरूर जानकारी करें। साथ ही उत्तराखण्ड आन्दोलन के बारे में भी अवश्य जानकारी ग्रहण करें, जिससे आपको फील्ड में कार्य करने और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाने में आसानी होगी।

इस अवसर पर अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक / विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण, डॉ वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, बिमला गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कारागार, नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी/एटीसी, कृष्ण कुमार वी के, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस, नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी, अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायात, आनंद शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, जनमेजय खंडूरी, पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस उप महानिरीक्षक पी एंड एम, निवेदिता कुकरेती, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर सर्विस, सुश्री पी रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *