खेल मैदान पर कब्जे की जंग, स्टूडेंट्स ने की नारेबाजी, प्रशासन को लिखा पत्र
एसजीआरआर इंण्टर काॅलेज भोगपुर की जमीन को लेकर तनाव
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। जिले के भोगपुर इलाके में एसजीजीआर इंटर कालेज से जुड़े खेल मैदान पर दावे को लेकर छात्रों ने पूर्व डीजीपी के खिलाफ नारेबाजी की।
गुरुवार को क्षेत्रवासियों एवम् श्री गुरु राम राय इण्टर काॅलेज भोगपुर के एलुम्नाई (पूर्व छात्रों) एवम् स्थानीय निवासियों ने पूर्व डीजीपी के विरोध में जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
गुरुवार को स्थानीय निवासियोें एवम् स्कूल के एलुम्नाई छात्रों ने सामूहिक हस्ताक्षर के साथ शिकायत लिखकर जिलाधिकारी देहरादून, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश और तहसीलदार ऋषिकेश को सम्पूर्णं घटनाक्रम से अवगत करवाया।
श्री गुरु राम राय इंण्टर काॅलेज भोगपुर परिसर में विद्यालय प्रधानाचार्य, ़ऋषिकेश तहसील के अधिकारी, तहसीलदार, श्री दरबार साहिब के मुख्य व्यवस्थापक, सह व्यवस्थापक सहित भोगपुर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों के सामने जमीनी विवाद पर क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
काबिलेगौर है कि यह मामला क्षेत्र मंे काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। भोगपुर क्षेत्रवासियों व श्री गुरु राम राय इण्टर काॅलेज भोगपुर के एलुम्नाई (पूर्व छात्रों) की यह शिकायत है कि पूर्व डीजीपी 1950 में स्थापित श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज भोगपूर, देहरादून के क्रीडा स्थल (खेल मैदान) को कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं।
श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा ग्रामीण और निर्धन छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के उद्देश्य से सन् 1950 में भोगपुर व रानीपोखरी क्षेत्रवासियों के लिए स्कूल खोला गया था। वर्तमान समय में विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए खेल मैदान संचालित है। स्कूल के स्थापना को लगभग 75 वर्ष हो गये हैं और अब अचानक पूर्व डीजीपी उस जमीन को बेचना चाहते हैं।
1950 से अब तक किसी ने भी विद्यालय के खेल मैदान व जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की। अब वर्तमान में पूर्व डीजीपी ने इस खेल मैदान पर अपना दावा प्रस्तुत किया है।

