पूर्व विधायक सजवाण व मालचंद ने दिया इस्तीफा
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले उत्तरकाशी जिले के दो पूर्व विधायकों विजयपाल सजवाण व मालचंद ने इस्तीफा दे दिया।
इन पूर्व विधायकों का त्यागपत्र कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।
यह दोनों, पूर्व विधायक कल भाजपा में शामिल होंगे। इन दोनों के भाजपा में आने से टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मजबूती मिलने की संभावना है।
चुनाव से पूर्व कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।





