दर्दनाक- बागेश्वर जिले में चार किशोर डूबे, तीन शव बरामद

नदी में डूबे चार किशोर, तीन के शव बरामद

अविकल उत्तराखंड

बागेश्श्र। कापकोट तहसील के गोगीना गांव के चार किशोर बर्थी गधेरे में नहाते समय डूब गए। ग्रामीणों ने तीन के शव बरामद कर लिए हैं। चैथे बच्चे की खोजबीन जारी है। इसमें तीन बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते थे तथा गर्मियों की छुट्टी में घर आए थे।


ग्रामीणों ने अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला,17 वर्ष, अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला, 16 वर्ष और सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह, 13 वर्ष का शव बरामद कर लिया है। जबकि, विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह, 14 वर्ष की खोजबीन जारी है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मासूमों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतक मासूमों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Pls clik

कांग्रेस गैरसैंण समेत कई मुद्दे उठाएगी, पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में बनी रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *