चौकी इंचार्ज ने पीड़िता के घर चोरी की जांच के दौरान किया दुष्कर्म
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी चौकी इंचार्ज को एसएसपी अजय सिंह ने निलंबित कर दिया।
पीड़िता योगा ट्रेनर ने मयूर विहार चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट पर नैनीताल समेत अन्य इलाकों में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सीएम, मुख्य सचिव व डीजीपी को पत्र लिखा था।
पीड़िता के घर हुई चोरी के मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का पति कनाडा में रहता है।
थाना राजपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 124/ 24 अंतर्गत धारा 323/ 506/ 509/
354ख/376 आईपीसी बनाम एसआई मनोज भट्ट पंजीकृत किया गया।
पीड़िता ने कहा कि 17 दिसम्बर 2023 को उसके साथ दुष्कर्म किया। और भिन्न-भिन्न स्थानों पर मारपीट व शारीरिक संबंध बनाए गए। और पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक भावना क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर श्रीमती रीना राठौर के तहत जांच करेंगी।
एसएसपी देहरादून द्वारा एसआई मनोज भट्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

