दुखद खबर-कोरोना से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन

देहरादून। सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार की सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पूर्व 28 अक्टूबर को उनकी पत्नी का निधन हुआ था। जीना तीन बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके थे। 50 वर्षीय जीना विधानसभा में भी काफी मुखर रहते थे। अपनी ही सरकार को घेरने में पीछे नही रहते थे।

विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्षभगत ने शोक जताया।

पार्टी अध्यक्ष भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा ,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें। भाजपा विधायक जीना की पत्नी का निधन plss clik

भाजपा विधायक जीना की पत्नी का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *