भाजपा विधायक हरबंस कपूर नहीं रहे

जिले के सभी सरकारी कार्यालय बन्द

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून।पूर्व विधानसभाध्यक्ष, मंत्री व भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया। देहरादून की कैंट विधानसभा से भाजपा विधायक कपूर की बीती रात सोते समय मृत्यु हो गयी। वे अपने सहज व सरल स्वभाव के लिए मशहूर थे।

हरबंस कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी विधायक रहे। वे लगातार आठ बार विधायक चुने गए। लगभग 70 वर्षीय कपूर के निधन पर सीएम धामी, विधानसभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दुख जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट देहरादून के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हरबंस कपूर के आवास पर जाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरबंस कपूर जी राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

हरबंस जी की अंतिम यात्रा


भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल ने बताया कि दोपहर 2 बजे इन्दिरा नगर उनके आवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय बलबीर रोड अंतिम दर्शन हेतु 2:30 से 3 बजे तक तत्पश्चात 3 बजे लक्खीबाग शमशान घाट अंतिम संस्कार हेतु प्रस्थान रहेगा।

Pls clik

गैरसैंण में जनरल बिपिन रावत, जोशी व गढ़वाली की यादों को सहेजा जाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *