यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन, श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

देखें वीडियो, SDRF ने एक घायल को बचाया

नौ कैची में राहत-बचाव कार्य जारी, यात्रियों को सुरक्षित पार कराया गया

अविकल उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर नौ कैची के समीप सोमवार को भूस्खलन की घटना सामने आई, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दो से तीन श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई और त्वरित बचाव अभियान शुरू किया।

देखें वीडियो

रेस्क्यू टीम ने एक घायल व्यक्ति को मलबे से निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके पर फंसे अन्य यात्रियों को भी SDRF द्वारा सुरक्षित रास्ते से मार्ग पार कराया गया।
टीम दुर्गम परिस्थितियों में भी राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित कर रही है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन और पुलिस द्वारा भी मार्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर भी आवश्यक समन्वय किया जा रहा है।

सीएम धामी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची (भैरव मंदिर के पास) भूस्खलन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। राहत-बचाव कार्य हेतु SDRF, पुलिस, वन विभाग, मेडिकल व अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं। एक घायल को रेस्क्यू कर उपचार हेतु PHC जानकीचट्टी भेजा गया है।

ईश्वर से सभी प्रभावितों की कुशलता की प्रार्थना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *