आप को लगा एक और झटका,पूर्व आईपीएस कांग्रेस में शामिल

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह के बाद पूर्व आईपीएस अनंत राम चौहान ने भी केजरीवाल की आप पार्टी को अलविदा कह दिया। कुछ ही महीने पहले उत्त्तराखण्ड के दोनों अधिकारी आप पार्टी में शामिल हुए थे।

अनंत राम चौहान ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अनंत राम की भी आप नेता काफी उपेक्षा कर रहे थे।

गौरतलब है कि 3 जनवरी को केजरीवाल के दून दौरे से पूर्व दोनों अधिकारी आम आदमी पार्टी छोड़ कर तगड़ा झटका दे गये।

गौरतलब है कि पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह और आई जी अनंत राम एक साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। अनंत चौहान को विकासनगर से टिकट देने की बात हुई थी। लेकिन इस बीच, विकासनगर इलाके के एक व्यापारी ने आप पार्टी में पैठ बना ली। इसके बाद आप नेताओं ने अनंत राम को गढ़वाल का अध्यक्ष बना कर उक्त व्यापारी के टिकट का रास्ता साफ कर दिया।

इसी बात से अनंत राम नाराज चल रहे थे। इसके अलावा आप के दिल्ली वाले नेता कोठियाल के अलावा अन्य को तरजीह नही देरहे थे। अब राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान भी जल्द ही आप पार्टी छोड़ेंगे। वे भी भाजपा से आप पार्टी में शामिल होने के बाद कई कारणों से नाराज चल रहे हैं।

Pls clik

आप को झटका दे राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी में शामिल हुए सुवर्धन शाह

रोजगार-आयुर्वेदिक योग व प्राकृतिक सहायक के पदों पर निकली भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *