विधायक उमेश शर्मा के इस्तीफे की चर्चा
अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून। अब भाजपा को लगा झटका। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर जोरों पर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के बाबत शासन के रुख से नाराज हरक ने इस्तीफे की धमकी दे डाली। सुबोध उनियाल ने मनाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। और कैबिनेट बैठक छोड़ कर निकल गए। उधर, विधायक उमेश शर्मा के भी समर्थन में इस्तीफा देने की खबर आ रही है। लेकिन दोनों के इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

सूत्रों का कहना है कि पिछली बैठक में भी कोटद्वार मेडिकल कालेज का प्रस्ताव नहीं आने पर मंत्री हरक काफी नाराज हुए थे। आज की बैठक में भी प्रस्ताव नहीं आने पर बैठक छोड़ निकल गए। फोन पर सम्पर्क साधा गया तो बिजी आता रहा। भाजपा सूत्रों का भी कहना है कि उनका कोई लिखित इस्तीफा नहीं आया।
देर रात तक भाजपा खेमे की ओर से हरक को मनाने की कोशिशें चलती रही। सीएम धामी से भी बात हुई। कैबिनेट की बैठक में कोटद्वार डिग्री कॉलेज के लिए 5 करोड़ भी स्वीकृत किये गए।
चर्चा है कि हरक सिंह कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। कई दिनों से हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी की चर्चा जोरों पर थी।
लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत के विरोध के कारण यह सम्भव नहीं हो पा रहा था। हरक सिंह गुरुवार को दिल्ली गए थे। इससे पूर्व, भाजपा मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य ने भी इस्तीफा दे कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था।
Pls clik

Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245