देहरादून की मुख्य राजपुर रोड से सटे एश्ले हाल में कूड़े के ढेर के पास लटकाया तिरंगा, प्रशासन व नगर निगम बेफिक्र
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।
लेकिन अब स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर देहरादून में तिरंगा के अपमान की तस्वीरें सामने आ रही है। बेहद बिजी व मुख्य राजपुर सड़क से सटे एस्ले हाल के समीप कूड़े के ढेर के ऊपर तिरंगा लटकाया हुआ है। यही नहीं कूड़े के ढेर में पड़ा भाजपा का झंडा भी नजर आ रहा है। पास ही झाड़ू भी पड़ा है। यह बुधवार को जागरूक नागरिक ने अपने कैमरे में कैद की।

इस व्यस्तम इलाके में कूड़े के लगे ढेर स्मार्ट सिटी देहरादून की सफाई व्यवस्था की कलई तो खोल ही रहे हैं साथ ही नगर निगम व जिला प्रशासन की मुस्तैदी की कहानी भी कह रहा है।



