उत्त्तराखण्ड के छह पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों।को फाइनल टच दिया।

इस दौरान उन्होने पुरस्कार वितरण, सीटिंग व्यवस्था, साउंड व्यवस्था देखी। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
देखें वीडियो
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल व जी सी गुणवंत, नगर मजिस्ट्रेट कुष्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, एस एल ओ अवधेश मिश्रा, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, जिलापूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी , जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”
भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
- श्री ददन पाल, पुलिस अधीक्षक/सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”
- श्री धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय, देहरादून।
- श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक, मा0 मुख्यमंत्री सुरक्षा, उत्तराखण्ड, देहरादून।
- श्री दिग्विजय सिंह परिहार,पुलिस उपाधीक्षक, संचार, पुलिस संचार मुख्यालय देहरादून।
- श्री मोहन राम, उ0नि0 वि0श्रे0 एसपीआर हल्द्वानी।
- श्री जई राम, मु0 आरक्षी वि0श्रे0 चालक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
Pls clik
ब्रेकिंग- सरकारी मेडिकल कालेज में सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती, देखें सूची


