अविकल उत्तराखंड
उत्तराखंड के जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में 1 सप्ताह तक चलेगा जश्न
देहरादून। राज्यपाल, स्पीकर व मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी संगठन ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उनकी यात्रा को प्रेरणाप्रद बताया। सीएम धामी ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।


उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी एवं प्रदेश की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं|
विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। राष्ट्रपति पद पर वह देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक चमकदार उदाहरण स्थापित करेंगी।
एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर की आतिशबाजी
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता अपने एवं परिचितों के घर पर लगाएंगे राष्ट्रध्वज तिरंगा

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकर्ताओं ने आज एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर निर्वाचित होने के अवसर पर ढोल बजाकर एवं आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए एक संघर्षशील आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के बाद हुई मीटिंग का ब्यौरा देते हुए मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया की राज्य के सभी मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता आदिवासी एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अगले 1 सप्ताह तक हर्ष कार्यक्रम करेंगे, इसी के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13 से 15 अगस्त तक अपने तथा परिचितों के आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।

कार्यक्रम में महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष डॉ. उदय पुंडीर , श्रीमती बृजलेश गुप्ता, मंत्री संजय सिंघल , तृप्ता जाटव , महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बचन सिंह रावत , महामंत्री धीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विजयथापा, संदीप मुखर्जी ,राजीव गुरुंग, विजय भट्ट ,पार्षद दिनेश सती , भूपेंद्र कठैत,श्रीमती सुशीला रावत, मीरा कठैत,अमिता सिंह पूर्व पार्षद गोविंद मोहन सुमन संजय कुमार , प्रियंका रावत,पूर्व युवामोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, सौरभ कपूर , विनोद शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने मनायी खुशी

भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में महानगर कार्यालय में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के भारतीय गणतंत्र की महामहिम राष्ट्रपति चुने जाने पर बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया उनके द्वारा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया ।
इस अवसर पर कमली भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी विद ए डिफरेंस है और द्रौपदी मुर्मू जी को महामहिम राष्ट्रपति चुना जाना इस का प्रमाण है कि एक आदिवासी महिला एक सामान्य कार्यकर्ता भारत के सर्वोच्च पद पर पहुंची।
इस अवसर पर महामंत्री सुमन सिंह कार्यालय प्रभारी सरोजिनी गैरोला कार्यालय प्रभारी शकुंतला देवलाल महानगर मंत्री लक्ष्मी गुसाईं महानगर उपाध्यक्ष निशा शर्मा मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया मंडल अध्यक्ष रानी सैनी प्रियंका गुसाईं रेखा बिंजोला सुमन सिंह अर्चना थपलियाल मनजीत गुजराल रीता विशाल परवीन शर्मा आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Pls clik
मंत्री जी का फरमान, शिवालयों में जल चढ़ा करें फोटो व्हाट्सएप !

