आजादी की जगमग के बीच नेचर पार्क और म्यूजिकल फव्वारा, देखें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन, विधानसभा, सचिवालय व सीएम आवास की जगमग रोशनी देखते ही बन रही। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का लोकार्पण किया। इस मौके पर वन मंत्री हरक सिंह रावत व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद रहे।

सीएम धामी गैरसैंण में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

टीकाकरण के पक्ष में होगी बाइक रैली

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लेजर एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के सोंग भी रिलीज किया गया। म्यूजिकल फाउंटेन विशेष आकृष्ण का केंद्र माना जा रहा है।

राजभवन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क के लिए वन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्क पूरे देश के लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर पार्क के द्वितीय चरण के काम के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाता मुख्यमंत्री आवास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव नये भारत का सूत्रपात है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता से एक दिन पूर्व देश के एक भाग को अलग करके पाकिस्तान का निर्माण किया गया। जो कि अखण्ड भारत की भावना से अलग था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे वीर जवानों की शहादत और शौर्य है, जिसके कारण हम देश में सुरक्षित महसूस करते हैं। चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों के साथ कोरोना की चुनौति से भी सफलतापूर्वक लङे हैं। गलवान घाटी में हमारे वीर जवानों ने चीन की सेना के दांत खट्टे कर दिये।

वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्ष में वन विभाग की इमेज बदली है। अब यहां सकारात्मक सोच से काम हो रहा है। वन विभाग प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहा है। लच्छीवाला नेचर पार्क अनूठा पार्क है। देश विदेश से लोग यहां आकर खुशी की अनुभूति करेंगे। कोटद्वार में टाईगर सफारी पर काम चल रहा है। 

विधानभवन

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी, पी के पात्रो सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे।

Pls clik

एसटीएफ के जाबांजों को सीएम 15 अगस्त को सराहनीय सेवा पदक देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *