राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मसूरी व देहरादून के कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं ।
इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी सोनिका तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप कुंवर ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

शुक्रवार को राष्ट्रपति मसूरी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। और फिर दोपहर दून विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

