ऑल्टो कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

गुमखाल के पास हुआ हादसा

अविकल उत्तराखण्ड

लैंसडौन। मंगलवार की रात थाना लैंसडाउन के तहत गुमखाल के निकट एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी है। जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे। जो कि गुमखाल बाजार से अपने गाँव देवडाली जा रहे थे।

सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व SDRF टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार चारों व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

मृतकों में चन्द्रमोहन सिंह (उम्र-62 वर्ष) बिष्ट पुत्र गंगा सिंह, दिनेश सिंह (उम्र-63 वर्ष) पुत्र बिशन सिंह, अतुल बिष्ट (उम्र-40 वर्ष) पुत्र चंद्रमोहन, कमल बिष्ट (उम्र-45 वर्ष) पुत्र कन्हैया सिंह।

उपरोक्त सभी लोग गांव- देवदाली, ब्लॉक – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *