स्पीकर ऋतु ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता भी हुई| विधानसभा अध्यक्ष ने देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू जी के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

Pls clik

उत्तराखंड के इन 26 स्कूलों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *