सत्ता पक्ष ने कहा,सब कुछ नियमों के अनुरूप हो रहा
कांग्रेस हुई बेनकाब, जनता पूछेगी सवाल-विधायक चमोली
दुष्प्रचार कर रहे विपक्ष के हौसले हुए पस्त
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है।सब नियमों के अनुरूप हो रहा।कांग्रेस के जमाने के नीतिगत अपंगता अब खत्म हो चुकी है।सरकार नई नीतियाँ बना रही है और उसका सीधा असर आम जन को मिल रहा है।वो चाहें प्रतियोगी परीक्षाएं हो या पर्यटन सहित चालीस से ज़्यादा नई नीतियाँ और क़ानून बनाये गए हैं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक व प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि खनन और शराब जैसे व्यवसाय अब माफिया के चुंगल से छूट कर राज्य की अर्थिकी के स्रोत बने हैं। कांग्रेस को अभी जनता के सवालों का जवाब देना है और यह उसके लिए कठोर घड़ी है।
गौरतलब है कि रविवार को नेता विपक्ष आर्य ने विकासनगर,मसूरी,दून व डाकपत्थर में कई एकड़ सरकारी जमीन खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया था। आर्य ने कहा कि सरकार निजी हाथों में यह जमीन दे रही है।
भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कांग्रेस के इनआरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि सरकार नियमों के तहत ही।कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब जनता के सवालों का भी सामना करना पड़ेगा।
गैरसैंण में जनता के सवालों को लेकर मंथन और विपक्ष के सकारात्मक रुख की जो उम्मीद थी उसमे विपक्ष बेहद असंवेदनशील और जनता के प्रति गैर जिम्मेदार रवैये को नही छोड़ पाया। कांग्रेस सड़क और सदन में एक समान व्यवहार करती दिखी और कई बार सदन की गंभीरता को भी तार तार कर गयी। राज्यपाल के अभिभाषण मे भी कांग्रेस ने विकास पर चर्चा के बजाय विरोध को तरजीह दी।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सदन की अवधि को लेकर तमाम तरह की आशंकाए और आरोप लगाती रही, लेकिन उसकी सभी आशंकाएं न केवल निर्मूल साबित हुई, बल्कि वह बेनकाब हुई और सदन की कार्यवाही ऐतिहासिक रही। कांग्रेस के पास सवालों का टोटा हो गया और सरकार सदन को और भी चलाने की पक्षधर थी, लेकिन सदन बिजनेस के आधार पर ही चलता है।
उन्होंने कहा कि राज्य के बजट का आकार भी बढ़ा है और निश्चित रूप से राज्य मे तमाम विकास योजनाएं आगे बढ़ेगी। बजट मे सभी वर्गों की जरूरतों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर राग अलापने वाली कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा कई बार निकल चुकी है।
अब राज्य मे होनहार अधिकारी बन रहे है तो सरकारी सेवाओं मे आ रहे हैं और यह सब नकल विहीन परीक्षा की बदौलत हुआ है, क्योकि सीएम पुष्कर सिंह धामी के कठोर नकल विरोधी कानून से स्थिति पटरी पर लौटी है।
Pls क्लिक-देखें कांग्रेस के आरोप
कांग्रेस ने कहा, सरकारी जमीनों को किया जा रहा खुर्द बुर्द

