अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कुल कार्य दिवस व कुल छुट्टियों की एक सूची जारी की है। यह सूची सभी मुख्य शिक्षा धिकारियों को भेजी गई है।

उपर्युक्त विषयक उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र संख्या – 1401 /xxxi(15)G/22-74(सा० ) / 2016 दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के क्रम में राज्य के माध्यमिक विद्यालयों हेतु ग्रीष्मकालीन / शीतकालीन अवकाश के साथ अन्य अवकाश हेतु वर्ष 2023 की अवकाश तालिका तैयार की गई है। वर्ष 2023 की अवकाश तालिका में निर्धारित माहवार कुल कार्य दिवसों का आवंटन किया गया है।
अतः संलग्न अवकाश तालिका इस आशय से प्रेषित की जा रही है कि प्रत्येक विद्यालय कार्य दिवसों में विधिवत शैक्षणिक गतिविधियों के साथ पाठ्य सहगामी गतिविधियां भी सम्पादित करना सुनिश्चित करें। संलग्नक – यथोपरि
भवदीय
(रामकृष्ण उनियाल ) अपर निदेशक,
माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड


जिलाधिकारी द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश ग्रीष्मावकाश एवं शीतावकाश निम्न प्रकार होंगे-
5000 फीट अथवा उससे कम ऊंचाई वाले विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश दीर्घ अवकाश तथा 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश दीर्घ अवकाश होगा।
(अ) ग्रीष्मकालीन दीर्घ अवकाश वाले विद्यालयों में अवकाश निम्नवत् देय होगा- 1. ग्रीष्मकाल में दिनांक 27 मई से 30 जून, 2023-
35 दिन 2. शीतकाल में दिनांक 01 जनवरी, 2023 से 13 जनवरी, 2023 तक 13 दिन
योग:- 48 दिन
(ब) शीतकालीन दीर्घ अवकाश वाले विद्यालयों में अवकाश निम्नवत देय होगा-
ग्रीष्मकाल में दिनांक 20 जून से 30 जून, 2023 तक-
11 दिन
शीतकाल में दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक 37 दिन
योग:- 48 दिन
• * यदि यह त्यौहार चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाये जायेंगे और जिलाधिकारी इन छुट्टियों की तारीख यदि आवश्यकता पड़े तो पुनः निर्दिष्ट कर सकते हैं।
नोट- प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य विवेकाधीन अवकाश घोषित करने की सूचना सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक रूप से देंगे तथा विवेकाधीन अवकाश दीर्घावकाश के साथ न जोड़ें।
1 Hum 20/02/1
(रामकृष्ण उनियाल ) अपर निदेशक,
माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245