कांग्रेस ने भाजपा से छीना देहरादून,नैनीताल में छाई धुंध

हाईकोर्ट पहुंची नैनीताल की ‘पंचायत

भाजपा का दबदबा, लेकिन देहरादून ‘हाथ’ के साथ

नैनीताल में पुनर्मतदान की नयी तारीख का इंतजार

देखें, बेतालघाट की फायरिंग

जीत को सादगी और सेवा भाव के साथ आत्मसात करें-सीएम

अविकल थपलियाल

देहरादून/नैनीताल। कश्मकश व हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच जिला पंचायत चुनाव के घोषित परिणाम भाजपा का फिर से परचम लहरा गए। जबकि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य पदों पर दोबारा मतदान होगा। दून जिला पंचायत अध्यक्ष सीट गंवाते हुए भाजपा ने 10 जिलों में जीत दर्ज की।

गुरुवार की सुबह नैनीताल के झगड़े और बेतालघाट में चली गोली के बवाल के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य निर्वाचन आयोग पुनर्मतदान की नयी तारीख तय करेगा।

गुरुवार को मतदाताओं के अपहरण को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा व पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाए थे। बदले में भाजपा ने कांग्रेस पर ही मतदाताओं के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।

मतदान के तय समय तक कई सदस्य गायब रहे। हाईकोर्ट ने सदस्यों को कड़ी सुरक्षा देने के भी निर्देश दिए।

इस घपले का वीडियो भी वॉयरल हुआ था। मामला बढ़ने पर कांग्रेस की अपील पर इस मामले की गुरुवार को ही हाईकोर्ट में  सुनवाई हुई।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल के डीएम  ने कहा कि चुनाव आयोग को दोबारा चुनाव के लिए लिखा जाएगा।

हाईकोर्ट ने अपहरण के समय ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही के आदेश दिए हैं। सोमवार को अगली सुनवाई में नैनीताल जिला पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति साफ होगी।

इधऱ, गुरुवार को आये अंतिम परिणाम के बाद
12 जिला पंचायत सीटों के चुनाव में भाजपा ने 10 सीटों पर विजय हासिल की, जिनमें से 5 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके थे।

देखें,फायरिंग बेतालघाट में

इसके अलावा देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस ने भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए बाजी मारी। कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने निवर्तमान जिपं अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी मधु चौहान को हराया।
विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान चार वोटों के अंतर से चुनाव हार गईं। यह चुनाव कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के लिए इज्जत का सवाल बन गयी थी।

दून जिपं अध्यक्ष सुखविंदर कौर व उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने 30 में से 17 वोट पाकर विजय प्राप्त की, वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने 30 में से 18 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

गुरुवार को हुए चुनाव में  रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि, उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर में भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं।

भाजपा का दबदबा

भाजपा के टिकट पर पौड़ी से रचना बुटोला, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, बागेश्वर से शोभा आर्य, अल्मोड़ा से हेमा गैड़ा, चंपावत से आनन्द सिंह अधिकारी, यूएस नगर से अजय मौर्या, उत्तरकाशी से रमेश चौहान,चमोली से दौलत सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से पूनम  कठैत व टिहरी से इशिता सजवाण ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।


जबकि पूर्व में हुए हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की किरण चौधरी चुनाव जीती थीं।

पौड़ी में भाजपा जीती

पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत मिली है भाजपा प्रत्याशी रचना बुटोला को 33 वोट मिले। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पौड़ी पद पर निर्दलीय आरती नेगी विजयी रही। आरती को 18 वोट मिले।

कांग्रेस की अध्यक्ष पद प्रत्याशी दीपिका ईष्टवाल को केवल 5 वोट मिल पाए। उपाध्यक्ष पर निर्दलीय आरती नेगी को मिले 18 मत और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राणा को 14 मत मिले।

जिपं अध्यक्ष रचना बुटोला

चमोली से दौलत सिंह बिष्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष, एवं लक्ष्मण सिंह खत्री जी को जिला पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव जीते।

अल्मोड़ा में भाजपा की हेमा गैंडा जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्होंने पूर्व स्पीकर गोविंद कुंजवाल की बहू को हराया।

टिहरी अध्यक्ष भाजपा निर्विरोध जीतीं

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की इशिता सजवान ने निर्विरोध जीत कर सभी को चौंका दिया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मान सिंह रौतेला ने जीत हासिल की।

वहीं प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।
प्रदेश की 89 ब्लॉक प्रमुख सीटों में भाजपा ने 75 प्रतिशत से अधिक सीटों पर कब्जा किया।
  ग्राम प्रधान की 85 प्रतिशत सीट पर भाजपा का कब्जा है।

जौनपुर में भाजपा की बागी प्रत्याशी के अलावा सभी 8 ब्लॉक में भाजपा के प्रमुख जीते।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय पर मुख्यमंत्री ने जनता का जताया आभार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय जनता के अटूट विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की स्पष्ट स्वीकृति है। उन्होंने इसे राज्य के सर्वांगीण विकास और सुशासन के संकल्प को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया।
मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के भरोसे और समर्थन के साथ विकास की गति को और तेज करेगी तथा हर वर्ग, हर क्षेत्र के उत्थान के लिए सतत कार्य करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने जीते हुए प्रत्याशियों से यह भी आग्रह किया है कि जनता द्वारा प्रदत्त इस जीत को सादगी और सेवा भाव के साथ आत्मसात करें। प्रदेश में इस समय भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में आपदा की स्थिति है तथा ऐसे समय में सेवा भाव के साथ जनता के साथ जुड़कर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का मुख्यमंत्री ने आह्वान किया।

ब्लाक प्रमुख विजयी प्रत्याशी

जाखणीधार : राजेश नौटियाल भाजपा निर्विरोध

चंबा : सुमन सजवाण भाजपा निर्विरोध

थौलधार: सुरेंद्र भंडारी भाजपा निर्विरोध

प्रतापनगर : भाजपा की मनीषा पंवार।

भिलंगना : भाजपा के राजीव कंडारी।

जौनपुर : भाजपा की बागी सीता पंवार

नरेंद्रनगर : भाजपा की दीक्षा राणा।

कीर्तिनगर : भाजपा की अचला खंडेलवाल।

देवप्रयाग : भाजपा के विनोद बिष्ट।

ब्लॉक प्रमुख-


*सल्ट*- कंचन रावत – कांग्रेस (निर्विरोध)
*स्याल्दे*- मथुरा दत्त – भाजपा
*भैंसियाछाना* – नीमा आर्या – भाजपा
*हवालबाग*- हिमानी कुंडू – भाजपा
*चौखुटिया*- चेतना नेगी – भाजपा
*ताकुला*- मीनाक्षी आर्या -भाजपा (निर्विरोध)
*लमगड़ा*- त्रिलोक रावत – भाजपा
*धौलादेवी* – लीला बिष्ट- कांग्रेस
*ताड़ीखेत*- बबली मेहरा – निर्दलीय
*भिकियासैंण*- सतीश नैनवाल – भाजपा
*द्वाराहाट*- आरती किरौला -कांग्रेस

Pls clik-नैनीताल में बवाल

पंचायत चुनाव- मतदाताओं के अपहरण को लेकर कांग्रेस- भाजपा में भिड़ंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *