बागेश्वर उपचुनाव में मतों की गिनती जारी,सभी की नजरें टिकी

भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास बढ़त पर

कुल 14 राउंड तक चलेगी मतगणना

बागेश्वर मतदाता नोटा पर भी झुके

ताजे चुनावी update के लिए करते रहिए क्लिक

अविकल उत्तराखण्ड

बागेश्वर। बीते 5 सितम्बर को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है। शुरुआती बढ़त के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। 12वें राउंड तक भाजपा ने 2350 मतों की लीड ले ली।

  • दसवाँ राउंड- बागेश्वर उपचुनाव अपडेट
    पार्वती दास BJP – 27223
    बसंत कुमार CONG – 24864 भाजपा 2359 मतों से आगे।

9th राउंड:
पार्वती दास BJP – 23420
बसंत कुमार CONG – 21159

भाजपा 2261 मतों से आगे

आँठवा राउंड:
पार्वती दास BJP – 20850
बसंत कुमार CONG – 18673

भाजपा 2177 मतों से आगे

गौरतलब है कि पहले राउंड में बसंत कुमार 754 मतों से आगे थे। तीसरे राउंड में पार्वती दास 1 मत से आगे हो गयी थीं। छठे मतों की गिनती कुल 14 राउंड तक होगी।

प्रथम चक्र मतगणना अपडेट…

भाजपा… 2191

कांग्रेस… 2945

यूकेडी… 52

सपा… 27

उपपा. … 10

नोटा… 90

कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार 754 वोटों से आगे चल रहे हैं!
………

दूसरा चक्र

भाजपा… 4369

कांग्रेस… 4554

यूकेडी… 72

सपा… 106

उपपा. … 28

नोटा… 155

कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार 195 वोटों से आगे चल रहे

तीसरा चक्र में …

भाजपा… 6774

कांग्रेस… 6773

यूकेडी… 172

सपा… 130
उपपा. … 57

नोटा… 241

भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 1 वोट से आगे चल रही हैं!

चौथा चक्र


पार्वती दास BJP – 10099
बसंत कुमार CONG – 9623
अर्जुन देव UKD – 256
भगवत प्रसाद SP – 197
भागवत कोहली UPP – 87
NOTA – 400
भाजपा 476 मतों से आगे

पांचवा राउंड


पार्वती दास BJP – 12436
बसंत कुमार CONG – 11345
अर्जुन देव UKD – 307
भगवत प्रसाद SP – 238
भागवत कोहली UPP – 107
NOTA – 490
भाजपा 1091 मतों से आगे

छठा राउंड


पार्वती दास BJP – 15253
बसंत कुमार CONG – 13553
अर्जुन देव UKD – 358
भगवत प्रसाद SP – 291
भागवत कोहली UPP – 126
NOTA – 585
भाजपा 1700 मतों से आगे

भाजपा-कांग्रेस के अलावा यूकेडी से अर्जुन कुमार देव, सपा से भगवती प्रसाद व उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली भी मैदान में है।

पांच सितंबर को हुए चुनाव में लगभग 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

मतगणना से दो दिन पहले 3 सितम्बर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त से केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश की लिखित में शिकायत की थी (देखें पत्र)।पत्र में कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के तौर पर काम करने का आरोप लगाया।

इसके अलावा बागेश्वर की डीएम की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने जांच के आदेश भी दिए।

भाजपा मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद भाजपा ने उनकी पत्नी पार्वती देवी को उपचुनाव में टिकट दिया।

सेवा में,
मुख्य चुनाव आयुक्त
भारत निर्वाचन आयोग, भारत सरकार,
महोदय, वर्तमान में उत्तराखंड में विधानसभा नंबर 47 (बागेश्वर) में उपचुनाव प्रगति पर है और दिनाक 5 सितंबर 2023 को वोटिंग निश्चित है।
महोदय, अवगत कराना है कि श्री राजेश कुमार जी जो इस चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से सेंट्रल आब्जर्वर बनाए गए हैं, उनका आचरण संदेहास्पद तथा अत्यंत अशोभनीय है, वे एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं, वहीं अधिकारियों पर भी इसके लिए अनुचित दवाब बना रहे हैं। साथ ही वे कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य के समान कार्य करते हुए, कांग्रेस प्रत्याशी को परोक्ष तथा अपरोक्ष लाभ पहुंचा रहे
हैं।
जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है।
महोदय, इसका संज्ञान लेकर त्वरित एवम् उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।
धन्यवाद,
महेंद्र भट्ट
अध्यक्ष, भाजपा (उत्तराखंड)

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *