विधान एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी का तबादला
अविकल उत्तराखण्ड
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार में विधान एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी को पिथौरागढ़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात किया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार यह पदस्थापन पिथौरागढ़ के वर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकर राज के 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त हो रहे पद के सापेक्ष किया गया है। स्थानांतरण आदेश 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार जारी किया गया है।

